अभी तो फाका है,
चलो,
घसको, घूसो, चढ़ो, आगे बढ़ो.
अभी तो हवा आने जाने की,
जगह है मतलब फाका है,
लोकल परिवहन में,
दिल्ली की कड़कडाती जाड़ में,
पसीना आने लगे,
गर्मियों में बरसात सा भीगने का,
अहसाह होने लगे,
फिर भी ,
अभी तो हवा आने जाने की,
जगह है मतलब फाका है
जेब से बटुआ खाली हो जाय,
और हम बेवश देखते रहे,
कुछ न कर पाने की बेवसी में,
फिर भी ,
अभी तो हवा आने जाने की,
जगह है मतलब फाका है
दो जिस्म , सामान या बिपरीत लिंगी,
एक सा न दिखने लगे और,
मालिश हो कर थकन न मिट जाए जिस्म की,
तब तक फाका है ,
हमारे लोकल सार्वजनिक परिवहन में.
अभी तो फाका है,
चलो,
घसको, घूसो, चढ़ो, आगे बढ़ो.
"Azad Sikander"
No comments:
Post a Comment